फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अगया बुजुर्ग में तैयार हुई मंदिरों की श्रृंखला

Mon, 14 Aug 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हरैया के अगया बुजुर्ग मैं स्थित मंदिर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बस्ती। हर्रैया तहसील के अगया बुजुर्ग गांव में स्थापित मंदिरों की श्रृंखला क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र बन गयी है। 150 वर्ष पहले रखे गए काली मंदिर की महिमा इस कदर बढ़ी की वर्तमान में यहां एक दर्जन देवी-देवताओं के मंदिर बन गए हैं।
जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर अगया बुजुर्ग गांव का डेढ़ सौ वर्ष पुराना मंदिर परिसर तपोभूमि बन गया है। गांव के बड़े लाला स्व. जगमोहन लाल श्रीवास्तव अत्यन्त धार्मिक, मिलनसार, दीन-दुखियों की मदद करने के साथ वह ईश्वर में आस्था रखते थे। ग्रामवासियों ने उनसे सनातन पर्व एवं उत्सव मनाने के लिए स्थान मांगा तो उन्होंने अपनी जमीन दे दी जहां सभी के सहयोग से माता काली मंदिर का निर्माण हो गया। शुरू में यह मंदिर खपरैल का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 साल पहले अयोध्या के प्रमोद वन बड़ी कुटिया के महंत बाबा छत्ता दास ने भिक्षाटन प्रवास के दौरान यहां कुटिया बनाया। बाद प्रमोद वन बड़ी कुटिया के महंत बाबा रामहरख दास भी उसी कुटिया में निवास करने लगे। मां काली का खपरैल का मंदिर जीर्ण-शीर्ण होने के कारण महंत रामहरख दास ने अपने त्रिशूल से मंदिर के खपरैल के ढांचे को हटाकर क्षेत्रवासियों के सहयोग से काली मां का पक्का छोटा मंदिर बनाया। काली प्रतिमा के साथ महंत ने अपना त्रिशूल भी स्थापित कर दिया। कुछ वर्ष बाद काली मंदिर के बगल एक शिवलिंग स्थापित कर देवाधिदेव महादेव की पूजा शुरू कराया। चार वर्ष पहले 2019 में शिवलिंग स्थान पर भव्य शिव मन्दिर का निर्माण कराया। अब यह शिव मन्दिर श्री सर्वेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। अब यहां साईं मंदिर का भी निर्माण हो चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें