बस्ती। श्रावण मास/कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत डीएम प्रियंका निरंजन ने जिला पंचायत राज अधिकारी को कंट्रोल रूम स्थापित करने के लिए निर्देशित किया है। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने अपने कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कराते हुए शिफ्टवार कर्मचारियों की तैनाती कर दी है।
कंट्रोल रूम में उपस्थित कर्मचारियों के मोबाइल नंबर -6393768295, 8354852817 तथा 9161172032 है। इस पर कोई भी व्यक्ति कांवड़ यात्रा से संबंधित शिकायत अथवा सुझाव दे सकता है। कावड़ यात्रा, मेला से संबंधित प्राप्त शिकायत, सूचना तैनात कर्मचारी कार्यालय के कनिष्ठ सहायक के मोबाइल नंबर -9918502477 पर देंगे।