फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऋतु अनुकूल करें यज्ञ, संचारी रोगों से मुक्त बनाएं वातावरण

Mon, 10 Jul 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। वर्षा ऋतु में रोगों और संक्रमण की अधिकता होने से ऋतु अनुकूल हवन सामग्री से यज्ञ कर वातावरण को रोगमुक्त किया जा सकता हैं। इस ऋतु में रोगों का संक्रमण बहुत बढ़ जाता है, जिसे यज्ञ की रोगनाशक अग्नि से कम किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से आर्य समाज व आर्य वीर दल बस्ती लोगों को इसके लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

यह जानकारी आर्य वीर दल के संरक्षक ओम प्रकाश आर्य ने दी है। आर्य समाज नई बाजार में आयोजित यज्ञ स्वाध्याय एवं विचार गोष्ठी में यज्ञ कराते हुए आचार्य देवव्रत और योग शिक्षक अजीत योगी ने बताया कि वर्षा ऋतु अनुकूल हवन सामग्री से यज्ञ कर वातावरण को संचारी रोगों से मुक्त किया जा सकता है।
इस ऋतु में हवन सामग्री में नीम, गिलोय, चिरायता, लौंग, भीमसेनी कपूर, पीली सरसों, गुग्गुल, आमा हल्दी, वच, राल, जटामासी, जायफल और तेजपत्र आदि मिलाकर आहुतियां देनी चाहिए। इससे वर्षा ऋतु में होने वाले संक्रमण दूर होते हैं और वायु में फैले रोगाणुओं का नाश होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर नवल किशोर चौधरी, राधेश्याम आर्य,आर्यवीर राम तनय,गणेश आर्य,मनोज कुमार, दिलीप कुमार, नितेश कुमार, कार्तिकेय, वैष्णवी, परी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें