फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एलुमिनी एसाेसिएशन ने प्रस्ताव पारित कर गीतिका को दीं शुभकामनाएं

Fri, 01 Sep 2023 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग में नियुक्त भारत की पहली महिला प्रभारी  गीतिका श्रीवास्तव
विज्ञापन
बस्ती। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज एलुमिनी एसोसिएशन ने पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त में नियुक्त पहली भारतीय महिला प्रभारी गीतिका श्रीवास्तव (आईएफएस) को प्रस्ताव पारित कर शुभकामनाएं दी हैं। प्रस्ताव में कहा गया है कि गीतिका शुरू से ही मेधावी रही हैं। वह पाकिस्तान में स्थित भारतीय उच्चायुक्त में नियुक्त पहली भारतीय महिला एंबेस्डर बनकर इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन

कुछ महीनों पहले महाविद्यालय परिसर में आयोजित एलुमिनी मीट में उल्लेखनीय उपलब्धि पर उन्हें लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया था। कॉलेज में स्थापित गौरव गलियारे में भी उन्हें स्थान दिया गया है। एसोसिएशन की संरक्षक व प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि गीतिका ने इसी महाविद्यालय से शिक्षा लिया है। उन्होंने महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। पहली बार किसी महिला को पाक में उच्चायुक्त बनाया जाना ऐतिहासिक निर्णय है।
महाविद्यालय गीतिका की उपलब्धि पर गर्व करता है। वह महाविद्यालय की छात्राओं के लिए प्रेरणा हैं। उनकी उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को प्रेरणा मिलेगी। गीतिका हमारा गौरव हैं। मौके पर एलुमिनी एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष दुर्गादत्त पांडेय, नितिन सूर्यवंशी, सुरेंद्र पांडेय, अनीता सिंह, रुचि पांडेय, रवि शंकर शुक्ला, दिलीप पांडेय, डाॅ. मनीष त्रिपाठी, वीरेंद्र मिश्र, आलोक पांडेय, आभा सिंह, महेंद्र गुप्ता आदि सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें