बस्ती। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय साऊंघाट में व्यावसायिक शिक्षा के तहत राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की 42 छात्राओं हिस्सा लिया। डायट प्रवक्ता वंदना चौधरी व ऋचा शुक्ला चार विशिष्ट राखियों का चयन किया। चयन के आधार पर श्रेया ने प्रथम, करिश्मा ने द्वितीय, खुशबू चांदनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वार्डन माधुरी त्रिपाठी ने कहा कि व्यवसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐसी प्रतियोगिताएं समय-समय पर आयोजित की जाती रहती है। मौके पर शिक्षक अभिलाषा शर्मा, गीता पाल, बीना पाल, सीमा रानी, खुशबू उपाध्याय, राम जतन, उर्मिला आदि मौजूद रहीं।