फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अमृत महोत्सव के तहत सम्मानित किया गए किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आत्मा योजना के तहत प्रगतिशील किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर्व को पूरा देश मना रहा है। पीडी राजेश झा ने किसानों को तिरंगा और फलदार पौधे भेंट में दिया। पादप सुरक्षा अधिकारी रजनीकांत ओझा ने किसानों को बताया कि यदि धान की फसल की पत्तियां पीली पड़ रही हो तो यूरिया के साथ जिंक सल्फर का प्रयोग करें। प्रयोग से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। उन्होंने कहा कि खरीफ फसलों में यदि किसी प्रकार के कीट व रोग दिखते हैं तो सीधे कृषि रक्षा इकाई से संपर्क कर निदान प्राप्त कर सकते हैं। मौके पर उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, एसएन सिंह, डॉ. डीके श्रीवास्तव, डॉ. प्रेम शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें