फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिया बनीं राजू मीना मंच की अध्यक्ष

Fri, 11 Aug 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में बाल सांसद चुनाव में विजेता छात्रा को सम्मनित करते ​शिक्षक। संव
विज्ञापन
बनकटी। संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में राजू मीना मंच एवं बाल सांसद का चुनाव बृहस्पतिवार को कराया गया, जिसमें राजू मीना मंच की रिया अध्यक्ष, अभिषेक सचिव, स्नेहा कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रतिभा के अलावा तीन सदस्यों का भी चुनाव हुआ। इसमें अर्पिता, किसन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

बाल सांसद चुनाव में अभिषेक गुप्ता प्रधानमंत्री, अर्पण शिक्षामंत्री, उमेश उप शिक्षा मंत्री, स्नेहा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, विवेक उप स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री, सर्वेश जल एवं कृषि मंत्री, प्रिया उप जल एवं कृषि मंत्री, श्रेया विश्वकर्मा पुस्तकालय व विज्ञान मंत्री निर्वाचित हुईं। बाल सांसद चुनाव में अतिका पीठासीन अधिकारी, सानिया मतदान अधिकारी प्रथम, गायत्री मतदान अधिकारी तृतीय, ममता मतदान अधिकारी चतुर्थ रहीं। शिक्षक मोहम्मद इकबाल ने बताया कि पहले मीना मंच में केवल बालिकाएं होती थीं अब इसमें बालकों को भी शामिल किया गया है। बच्चों को पद एवं गोपनीयता की शपथ प्रधान राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने दिलाई।
विज्ञापन

मौके पर डाॅ. अनिल कुमार मौर्य, अनुपम, रंजना, कमलेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें