कसौधन महासभा महिला मोर्चा की ओर से करूवा बाबा चौराहे के पास हरियाली महोत्सव का आयोजन हुआ।
बस्ती। कसौधन महासभा महिला मोर्चा की ओर से हरियाली महोत्सव का आयोजन करूवा बाबा स्थित साहू धर्मशाला में किया गया, जिसमें मेंहदी, ढोलक, कजरी, लोकगीत, कला व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में तोशिका प्रथम, वैष्णवी द्वितीय व मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कला सिद्धी कसौधन प्रथम, मान्या द्वितीय व कार्तिकेय तृतीय, मेंहदी में रिया कसौधन प्रथम, पूजा कसौधन द्वितीय, अन्नू, सृष्टि, आकांक्षा ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। महोत्सव में पारंपरिक व मांगलिक गीतों का भी कार्यक्रम हुआ। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन कसौधन ने कहा कि नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का होते रहना जरूरी है।
महासभा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर कसौधन ने कहा कि लोक परंपराएं धीरे-धीरे समाप्त हो रही हैं, ऐसे में नई पीढ़ी को उनके सरोकारों से जोड़ा जाना आवश्यक है। मौके पर श्रेया, दिव्या त्रिपाठी, शालिनी मिश्र, राखी, श्रद्धा कसौधन, पवन कसौधन, राजेंद्र कसौधन, राजेश, मनोज, हिमांशु आदि मौजूद रहे।