बस्ती। सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल का महोत्सव 27 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें भगवान की मूर्ति के साथ ज्वलंत मुद्दों पर भी झांकियां होगी। महोत्सव मनाने के लिए सिंधी समाज की तैयारियों में जुटा है। समाज के अध्यक्ष पुरूषोत्तम फतवानी ने बताया कि सिंधी मंदिर में 18 से 26 अगस्त तक भगवान झूलेलाल सामूहिक आरती का आयोजन किया गया है। जिसमें जया फतवानी,माला सावलानी, रेनू वाधवानी, मनीषा खिलयानी, इशिता लखमानी, सविता विषनानी, नेहा लखमानी, ज्योति मुजनानी, रोशनी खिलयानी, एकता खिलयानी, निर्मला मंचन, तुलसी पहुजानी, राधिका पहुजानी, भव्या लखमानी, कनक लखमानी, राधा लखमानी, अंजली लखमानी, मुस्कान लखमानी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।