फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अधिक मास के दूसरे सोमवार को शिवालयों पर उमड़े शिवभक्त

Tue, 01 Aug 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। श्रावण मास के चौथे और अधिक मास के दूसरे सोमवार को ‘जीव’ अपने आराध्य भगवान शिव को जलाभिषेक के लिए आतुर दिखा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति शिवालयों पर श्रद्धालुओं की अपार भीड़ जुटी। अपने ईष्ट को आस्था का जल अर्पित करने की बेताबी देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

शिवमास कहे जाने वाले इस महीने में वैसे भी शिवालयों पर भीड़ बढ़ जाती है। मगर सोमवार को अपेक्षा से अधिक जन समूह भद्रेश्वरनाथ समेत अन्य शिव मंदिरों पर उमड़ पड़ा। शहर के कंपनीबाग, कटरा, गांधीनगर, पुरानी बस्ती, पुलिस लाइन रोड,अमहट आदि स्थानों पर स्थित शिव मंदिरों में भी शिवभक्ताें ने जलाभिषेक किया।


भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर रात दो बजे से ही शिव भक्त पहुंचने लगे थे। भोर होते-होते जलाभिषेक करने वालों का तांता लग गया। शाम तक श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते रहे। इस बीच रुद्राभिषेक के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ा। अभिषेक के लिए पंडितों की किल्लत रही। एक साथ कई लोग रुद्राभिषेक करते देखे गए। जो लोग मंदिर नहीं जा सके, वे अपने घरों में ही फूल, बेलपत्र, अक्षत, भांग, धतूरा लेकर महादेव का जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत भी रखा।
विज्ञापन

इसके अलावा भारीनाथ, महादेवा, हरदेवनाथ, देवरिया, तिलकपुर, शोहरतनाथ आदि शिवमंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने शिव को जल चढ़ाया। बस्ती शहर के कंपनी बाग, कटरा, गांधीनगर, अमहट, पुलिस लाइन रोड, बाबा बचनदास, नरहरिया, करुआ बाबा स्थित शिवमंदिरों पर भी शिवभक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूरा, कनेर, मदार पुष्प आदि के साथ शिवलिंग का जलाभिषेक किया।

-

बनकटी क्षेत्र में महादेव की गूंज
बनकटी। अधिक मास के दूसरे सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए बेहिल व थालेश्वरनाथ थाल्हापार के शिव मंदिरों में सुबह से श्रद्धालु उमड़ पड़े। वहां भक्तों ने जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी और महिलाओं ने कड़ाही चढ़ाकर प्रसाद ग्रहण किया।

सोमवार की सुबह से ही शिवभक्त शिवालयों में पहुंच गए। मंदिर के गर्भगृह का द्वार खुलते ही भक्तों ने बोल बम के नारे लगाए। गर्भगृह में पहुंच कर शिवलिंग का जलाभिषेक किया। नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी व प्रतिनिधि अरविंद पाल ने जलाभिषेक करने के बाद परिसर का निरीक्षण किया।
थाल्हापार के महंत राम दास ने खराब इंडिया मार्का हैंडपंप की मरम्मत कराने, साफ-सफाई , कूड़ादान रखवाने आदि की मांग पर उन्हें आश्वासन दिया। बेहिल शिव मंदिर पर सावन मास से लगातार 24 घंटे शिव भक्तों का अनवरत संकीर्तन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें