फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: साइकिल चलाते हुए भद्रेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे एसपी

Tue, 11 Jul 2023 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
साइकिल चलाते हुए भद्रेश्वरनाथ मंदिर पर जाते एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी
विज्ञापन
बस्ती। लग्जरी वाहनों में सवार होकर निरीक्षण, भ्रमण करने वाले आला अधिकारी कुछ अलग हटकर करते हैं, तो चर्चा का विषय बन जाता है। रविवार रात एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी का साइकिल चलाते हुए ऐसी ही भद्रेश्वरनाथ की यात्रा सोशल मीडिया की सुर्खियां बटोर रही है। मंदिर पर पहुंचकर एसपी ने तमाम तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

12 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरे प्रशासनिक अमले ने अपनी सारी ऊर्जा झोंक रखी है। कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसपी से लेकर अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कई बार लाव-लश्कर के साथ भद्रेश्वरनाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा ले चुके हैं। मगर रविवार रात एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी अचानक साइकिल से मंदिर पर जा पहुंचे।
काला लोवर-सफेद टीशर्ट और हेलमेट लगाए एसपी निकले तो कौतूहल वश लोगों की भीड़ जुट गई। पीछे-पीछे उनकी सरकारी कार चल रही थी, जिसके कारण लोगों को पहचानने में ज्यादा दिक्कत नहीं हुई कि आगे साइकिल की पैडल मारते हुए जा रहे जिले के पुलिस कप्तान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें