फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समानता दिवस के रूप में मनाई गई स्व. राजीव गांधी की जयंती

Mon, 21 Aug 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय पर पदा​धिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनायी।
विज्ञापन
बस्ती। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 79 वीं जयंती समानता दिवस के रूप में रविवार को कांग्रेस दफ्तर पर मनाई गई। इस दौरान ऑर्केस्ट्रा के जरिये स्व. गांधी के राष्ट्र उन्नति से संबंधित प्रयासों का स्मरण कराया गया।
विज्ञापन

पार्टी जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव अपने भाषणों में 21 वीं सदी को देश भक्ति के नाम बताया करते थे। उनका मानना था कि प्रौद्योगिकी के आधार पर देश में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सेक्टर में काफी काम किया। भारत में संचार क्रांति के बीजारोपण का श्रेय उन्हीं को जाता है। उनकी कोशिशों का ही नतीजा है कि आज इसरो चांद पर पहुंच गया। देश में कंप्यूटर युग की शुरुआत भी उन्होंने ही की थी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 22 अगस्त को बैरिहवाॅ में जागो जन अभियान का आयोजन किया गया है। इस मौके पर पूर्व विधायक अंबिका सिंह, प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव, अनिरुद्ध तिवारी, अबोध सिंह, राम भवन शुक्ल, गिरजेश पाल, महंत पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें