फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ शुरू हुआ मखौड़ा मनवर महोत्सव

Sat, 11 Mar 2023 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हर्रैया में मखौड़ा मनवर महोत्सव में क्रिकेट टूर्नामेंट विजेता काे पुरस्कृत करते विधायक अजय सिंह।
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। मखौड़ा मनवर महोत्सव के तहत शनिवार को जूनियर हाईस्कूल परिसर में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ आईजी आरके भारद्वाज और विधायक अजय सिंह ने किया। आईजी ने एकडंगी बनाम धुसौनिया बाबा टीम के मैच में सिक्का उछालकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया और करीब आधा घंटा मैच का आनंद लिया।
आईजी ने कहा कि क्षेत्र में प्रभु श्रीराम से जुड़े धार्मिक स्थलों का बहुत महत्व है। मखौड़ा महोत्सव को देश के पटल पर लाने में सभी को सहयोग करना होगा। कालांतर में पूर्वजों की विरासत संजोकर रखने वालों को दुनिया में कोई नहीं हरा सकता है। विधायक अजय सिंह ने कहा कि महोत्सव के माध्यम से मखौड़ा का विकास काशी, मथुरा के तर्ज पर करने के प्रयास हो रहा हैं। मखौड़ा धाम प्रभु श्रीराम से जुड़ा हैं।
विज्ञापन

महोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के हर क्षेत्र से प्रतियोगिता में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। महोत्सव में युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, एसडीएम गुलाबचंद्र, श्रीश पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह, परसुराम सिंह मुन्ना, अर्जुन सिंह, रामबक्स सिंह, वरुण सिंह, नीरज शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें