फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीटी स्कैन बंद, अल्ट्रासाउंड के लिए लंबा इंतजार

Sat, 24 Feb 2024 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- मरीजों पर भारी पड़ रही अधिकारियों की लापरवाही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मेडिकल कॉलेज में संसाधनों की कोई कमी नहीं है, मगर यहां जो मशीन एक बार खराब हुई तो उसे बनवाने में कॉलेज प्रशासन को पसीना छूट जा रहा है। तीन माह से खराब सिटी स्कैन मशीन अब तक ठीक हीं हो सकी है, जबकि प्रतिदिन मेडिकल कॉलेज में 60 से 70 मरीज को इसकी जरूरत होती है। इसके अलावा अन्य सरकारी अस्पताल से सिटी स्कैन के लिए यहां मरीज रेफर होते है। यहां दो अल्ट्रासाउंड में से एक खराब है। ऐसे में यहां एक माह का नंबर लग रहा है।

शुक्रवार को टीम ने मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली को कैमरे नजर से देखा। सुबह करीब 11 बजे पहुंची टीम से प्रवेश द्वार के निकट 82 वर्षीय चंद्रशेखर पहुंचे। वह जब काउंटर पर पहुंचे तो पता चला कि उनकी पर्ची नहीं बन सकती, क्योंकि उनके पास कोई मोबाइल नहीं है। वह परेशान हो लौट गए। बताए कि उनके पैर में दर्द है। पर्ची न मिलने से निराश हुए।
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने वहां स्थित सिटी स्कैन सेंटर को देखा। सेंटर पूरी तरह बंद था। कर्मियों ने बताया कि रोज 60 से 70 मरीज लौट रहे हैं। इसी बीच अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लगी भीड़ में खड़े राजकुमार ने बताया कि उन्हें अल्ट्रासाउंड कराना है। सुबह से खड़े हैं। बताया गया है कि उनका नंबर 16 मार्च को आएगा। इसके अलावा विजय कुमार, राधेश्याम व मीना अपना नंबर लेकर लौट चुकी थीं। काउंटर पर मौजूद कर्मी ने बताया कि एक अल्ट्रासाउंड मशीन बंद है। महिला व जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहा है। इसके चलते वहां की भी भीड़ यहीं आ रही है। हर दिन 100 से अधिक अल्ट्रासाउंड आ रहे हैं। कर्मी ने यह भी बताया कि यहां सिटी स्कैन के मरीजों को भी लौटा दिया जा रहा है।
इसी भीड़ का हिस्सा रोहित व प्रभुनाथ भी हैं। कहा कि कैली में अल्ट्रासाउंड कराना आसान नहीं है। एक माह से नंबर लगाए थे जो आया, मगर यहां भीड़ इतनी है कि अब बाहर ही कराना पड़ेगा।

निजी सेंटरों पर सीटी स्कैन 25 सौ में
शहर के निजी सिटी स्कैन सेंटरों पर 2500 रुपये फीस है। एक निजी सेंटर के संचालक ने बताया कि इन दिनों मरीजों की भीड़ है। क्योंकि वहां मशीन खराब है। कहा कि कुछ अल्ट्रासाउंड के भी केस आ जाते हैं, जिनकी फीस 800 रुपये रखी गई है। हर दिन 10 सिटी स्कैन के केस आ रहे हैं, जबकि 20 से 25 अल्ट्रासाउंड भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

...
कोट
सीटी स्कैन मशीन खराब है। इसकी जानकारी शासन को दी जा चुकी है। इसे ठीक कराने के लिए संबंधित कंपनी को भी पत्र लिखा गया था। मगर, इस पर आने वाला खर्च अधिक है। अल्ट्रासाउंड मशीन को जल्द ही इसे ठीक करा दिया जाएगा। कंपनी के इंजीनियरों को बुलाया गया है।
डॉ. मनोज कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें