फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिछड़ गया पेराई सत्र, पूजन तो हुआ पर पर्ची का इंतजार

Fri, 08 Dec 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। मुंडेरवा चीनी मिल का 6 दिसंबर को डोंगा का पूजन हो गया, मगर किसानाें को अब भी पर्ची का इंतजार है।
विज्ञापन

किसानों के सामने जब भी धन की बड़ी चुनौती खड़ी होती है तो गन्ने की खेती को तरजीह देते हैं। ताकि समय से गन्ना बेचकर धन जुटा सकें। इसी धन से बेटी की शादी, मकान निर्माण, बच्चों की पढ़ाई एवं बीमारी आदि काम को सरलता से निपटाते हैं। पहले मुंडेरवा चीनी मिल नवंबर में ही गन्ने की पेराई शुरू कर देती थी, लेकिन इस बार 6 दिसंबर तक भी नहीं चल पाई है।



ऐसे में घरों में निर्धारित मांगलिक कार्य संपन्न करने का कोई रास्ता किसानों को नहीं सूझ रहा है। यही नहीं, जिन किसानों के पास गेहूं के लिए खेत नहीं था वह अपनी गन्ना पेड़ी बेचकर गेहूं की बुवाई करने की योजना बनाए थे, उस पर भी पानी फिर रहा है। छुट्टा जानवर और चूहे खेतों में तैयार गन्ने की फसल लगातार बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंडेरवा चीनी मिल के जीएम अभिषेक पाठक का कहना है कि डोंगे का विधि विधान से पूजन हो गया है। अगले दिन से मिल पूरी क्षमता से गन्ने की पेराई शुरू कर देगी I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें