बभनान। नगर पंचायत के बालेश्वरी वार्ड में स्थापित अष्टभुजी मां विजया भवानी के मंदिर पर बनारस के कलाकारों गंगा आरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सांस्कृतिक आयोजन से हर कोई झूमने लगा। बनारस के कलाकारों दिवाकर राज पांडेय और बिट्टू पांडेय ने बेहतरीन कार्यक्रम किया। आयोजक राजकुमार सोनी ने देवी पूजन कराया पूजन कराया। इसके पहले नैतिक आरती और फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर राजकुमार सोनी, प्रतीक सोनी, दिनेश चौरसिया, राहुल गुप्ता, प्रतीक सिंह, अखिल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद