फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चौथे दिन भी पूरी नहीं हुई जिरह, कल फिर सुनवाई

Fri, 05 Apr 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सच्चिदानंद प्रकरण : न्यायालय ने बढ़ाई तारीख
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। साध्वियों के यौन शोषण के मामले में लगातार चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी गवाही पर जिरह पूरी नहीं हाे सकी। हुई। ऐसे में न्यायालय ने शनिवार को भी जिरह जारी रखने का आदेश दिया है।
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम के न्यायाधीश विजय कुमार कटियार की अदालत में छत्तीसगढ़ की पीड़िता के बयान पर जिरह चल रही है। तारीख पर पुलिस की सुरक्षा में पीड़िताओं को बयान के लिए न्यायालय में लाया जा रहा है। पीड़िता ने न्यायालय की कार्रवाई के बाद बताया कि सच्चिदानंद और उसके विभिन्न आश्रमों की गतिविधियों के बारे में पूछा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि साध्वियों के यौन शोषण व सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी कथित बाबा सच्चिदानंद पर दर्ज मामलों की चार फाइलों में आरोपतय किया जा चुका है। इसमें पीड़िताओं का 12 मार्च से बयान कराया जा रहा है। 19 और 20 मार्च को गवाही व जिरह के बाद एक अप्रैल की तारीख दी गई थी। सोमवार से लगातार जिरह की कार्रवाई चल रही है। शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश की वजह से शनिवार की तारीख दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें