बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भानपुर तहसील क्षेत्र के बडौगी गांव के निकट सरयू नहर खंड 4 के क्रास रेग्युलेटर संख्या 116.200 में घड़ियाल दिखने से हड़कंप मच गया। इस दौरान यहां मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम होने जा रहा था। अचानक घड़ियाल दिखने से लोग चीखने चिल्लाने लगा।
सूचना पर मौके पर वन पुलिस व राजस्व प्रशासन की टीम पहुंच गई है। घड़ियाल को पकड़ने के लिए वन विभाग जुटा हुआ है।