फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑपरेशन ब्रह्मास्त्र के तहत 4 हिस्ट्रीशीटर पाबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज चौकी पुलिस ने बुधवार को ऑपरेशन ब्रह्मास्त्र के तहत महराजगंज के चार हिस्ट्रीशीटरों को पाबंद किया है। यह चारों हिस्ट्रीशीटर पुलिस की निगरानी में रहेंगे। महराजगंज के चौकी प्रभारी सर्वेश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत कस्बे के सत्य प्रकाश उर्फ प्रकाश, फिरोज उर्फ़ सबलू, शुभम कुमार व शिवम कुमार निवासी महाराजगंज थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को पाबंद किया गया है। चारों लोगों से उनकी निगरानी हेतु सहमति पत्र प्राप्त कर उनके मोबाइल का रियल टाइम लोकेशन पुलिस के मोबाइल पर शेयर किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर वीडियो कॉलिंग के जरिए पुलिस उनके वर्तमान लोकेशन की पुष्टि करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें