फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म बदलवाकर शादी करने के लिए युवती को भगाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्म बदलवाकर शादी करने के लिए युवती को भगाने का आरोप
विज्ञापन

पीड़िता की मां की तहरीर पर सोनहा पुलिस ने दर्ज किया केस
- 11 जून की घटना, गांव का ही रहने वाला है आरोपी रहीम वारिस
- परिजनों के पूछताछ करने पर आरोपी के घरवालों ने धमकाया
- पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज शुरू की खोजबीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र की एक युवती का धर्म परिवर्तन कराने के बाद शादी करने और युवती को वेश्यावृत्ति के मकसद से भगाने का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी सोनहा शशांक शेखर राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईपीसी के अलावा उप्र विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर युवती व आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी गई है। सोनहा क्षेत्र की रहने वाली युवती की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनकी 22 वर्षीय बेटी स्नातक की छात्रा है। आरोप है कि गांव का रहने वाला रहीम वारिस 11 जून की देर रात करीब 11 बजे उनकी बेटी को धर्म परिवर्तन कराकर शादी करने के मकसद से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। शादी करने के बाद बेटी को वैश्यावृत्ति के धंधे में डालने की मंशा है। युवती की मां का दावा है कि इस तरह की बातचीत उसने अपने कानों से सुना और अन्य लोगों ने भी सुना। जब इस बात की शिकायत जब आरोपी के पिता से की गई तो वह और उसके परिवार वाले अपशब्दों का प्रयोग कर जान से मारने की धमकी देने लगे। प्रभारी निरीक्षक शशांक शेखर राय ने बताया कि तहरीर पर आरोपी रहीम वारिस के अलावा अब्दुल गफ्फार, खलील वारिस, करीम वारिस व जलाल वारिस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें