चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
कप्तानगंज(बस्ती)। क्षेत्र के मंझरिया गांव के पास पुलिस ने मंगलवार की सुबह दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं। हालांकि एक बदमाश भाग निकला।
प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश यादव ने बताया कि मंगलवार की भोर तीन बजे कप्तानगंज-नगर मार्ग पर मझरिया गांव के पास पुलिस टीम गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो मोटरसाइकिल चोर इसी रास्ते से फैजाबाद भागने के चक्कर में हैं। टीम इंतजार करने लगी तो दो लोग आते दिखे। रोकने पर वे हड़बड़ाहट में पीछे भागने लगे और गिर पड़े। पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान राहुल उर्फ विजय कुमार निवासी रेहरवा थाना कप्तानगंज एवं शिवम निवासी पारा थाना दुबौलिया के रूप में हुई। दोनों के पास चोरी की दो मोटरसाइकिलें मिलीं। पूछताछ में उन्होंने एक अन्य साथी शुभम (ग्राम बढ़या थाना कप्तानगंज) के साथ मिलकर सरैया मिश्र में बरात से बाइक चुराने की बात कबूली। दोनों ने यह भी स्वीकार किया कि वे गाड़ियां चुराकर नंबर बदलकर बेच देते थे।