फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय स्टोव से जली महिला की मौत

Tue, 12 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
महिला जली
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के अइलिया गांव में बुधवार की सुबह खाना बनाते समय एक विवाहिता के कपड़े में स्टोव से आग लग गई। भाभी को जलता देख ननद उसे बचाने को पहुंची, इस चक्कर में वह भी बुरी तरह झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। जहां से विवाहिता की हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। थोड़ी ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार लालगंज थाना क्षेत्र के अइलिया गांव निवासी प्रभाकर अहमदाबाद में निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी 28 वर्षीया ज्योति, बहन 25 वर्षीया अंतिमा, पिता जगदीश मिश्र और मां दर्शना देवी के साथ गांव में रहती हैं। मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब स्टोव पर वह खाना बना रही थी कि अचानक कपड़ों में आग लग गई। भाभी को आग से घिरा देख ननद अंतिमा बचाने दौड़ी। वह अपने भाभी को बचाते बचाते खुद भी झुलस गई। विवाहिता ज्योति के कपड़ों से केरोसिन बदबू दे रहा था। दोनों को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां विवाहिता की हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया। लोग जब तक ले जाते उसकी मौत हो गई। चिकित्सक के अनुसार विवाहिता तकरीबन सौ प्रतिशत जल गई है, जबकि उसकी ननद भी 50 प्रतिशत जली है। ननद का उपचार बर्न वार्ड में चल रहा है। विवाहिता के पति को सूचना भेज दी गई है। जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही विवाहिता ज्योति ने बताया कि स्टोव जलाना उसके लिए काल बन गया। ननद ने बचाने का प्रयास किया तो वह भी झुलस गई। ननद अंतिमा का कहना है कि वह समझ ही नहीं पाई कि स्टोव की टंकी फट गई या फिर स्टोव की लपटों से उसकी भाभी जल गई। भाभी को जलता देख उसे कुछ समझ में नहीं आया और वह उन्हें बचाने में जुट गई। विवाहिता और ननद का करूण क्रदंन पूरे वार्ड में गूंज रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें