फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की मोबाइल और चाकू के साथ दो लोग गिरफ्तार

Sat, 30 Mar 2019 12:43 AM IST
राकेश पांडेय बस्ती (ब्यूरो)
विज्ञापन
चोरी की मोबाइल और चाकू के साथ दो लोग गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पैकोलिया (बस्ती)। थानाक्षेत्र के पकड़ीजप्ती गांव के पूरब एक खाली मकान में चोरी की योजना बनाते दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में चाकू तथा चोरी की मोबाइल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन


 थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि एसआई उमाशंकर तिवारी, मनीष जायसवाल, आरक्षी गणेश मिश्र, कांस्टेबल रेनू यादव के साथ क्षेत्र में भ्रमण पर थे। शुक्रवार को भोर में मुखबिर की सूचना पर पकड़ीजप्ती गांव के पूरब सागौन के बाग में स्थित खाली मकान पर पहुंचे। जहां चोरी की योजना बनाते समय दो लोगों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान  उनके पास एक चाकू तथा चोरी की तीन मोबाइल भी बरामद हुई। पकड़े गए लोगों में से एक ने अपना नाम अशफाक निवासी पेड़ार गांव तथा दूसरे ने जिया निवासी रज्जूपुर थाना अहिरौली जिला अंबेडकर नगर बताया। दोनों पर आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। बरामद मोबाइल तेनुआ गांव के शशि की है। इस संबंध में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें