फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पुजारी और युवक घायल

Sun, 15 May 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुजारी का इलाज करते डाक्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
भानपुर। शनिवार को बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के भानपुर पडाव पर दो अलग अलग दुर्घटनाओं में शिव मंदिर के पुजारी पारस नाथ निवासी खैरा और राजेश सिंह पुत्र ओमनरायन सिंह (28 वर्ष) निवासी भानपुर चोटिल हो गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। दोनों लोगों की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


पहली घटना सुबह सवा आठ बजे के करीब हुई। बाइक से जा रहे राजेश सिंह बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गए। जबकि दूसरी घटना दोपहर 12 बजे के करीब हुई। 
सड़क पार करते समय मंदिर के पुजारी पारस नाथ एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर चोटिल हो गए। बाइक से पुजारी को लगी टक्कर इतनी तेज थी कि उनका दायां पैर फ्रैक्चर हो गया। उन्हें सिर और हाथ में भी चोटें आई हैं।   दोनों घायलों को सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें