फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किशोर की मौत

Fri, 21 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर थाना क्षेत्र के रौसिंहापार चौराहे के निकट मोड़ पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली पलटने से चालक और एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में किशोर की मौत हो गई। नगर बाजार निवासी बाबूराम गुप्ता ने अपने ट्रैक्टर ट्राली पर सीमेंट और मोरंग लदवाकर चालक पाल नगर निवासी रमेश के साथ रौसिंहापार भेजा। चालक ने अपने  साथ नगर बाजार के 16 वर्षीय आदिल पुत्र साबिर को भी मदद के लिए ट्रैक्टर पर बैठा लिया। निर्धारित स्थान रौसिंहापार में माल गिराकर वापस आते समय रास्ते में रौसिंहापार मोड़ पर ही अचानक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में आदिल तथा ट्रैक्टर ट्राली चालक रमेश दोनों को गंभीर चोटें आई। चीख पुकार सुनने पर लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबे उन लोगों को जैसे तैसे खींचकर बाहर निकाला और एक आटो से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां आदिल की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में आदिल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें