फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचूरे गांव के चार घरों में घुसे चोर

विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नगर बाजार। बहादुरपुर ब्लॉक के कचूरे गांव में रविवार रात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। घरों से करीब 23000 हजार नकद, गहने और कीमती सामान चुरा ले गए। घर मे सो रहे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह नींद खुली तो महिलाओं को जानकारी हुई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

नगर बाजार थाना क्षेत्र के कचूरे गांव निवासी हृदय राम मौर्य का परिवार अपने-अपने कमरे में सो रहा था। सुबह जब महिलाओं की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा मिला। घर से कुछ दूरी पर पश्चिम तरफ अटैची पड़ी थी। उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। परिवार वालों के मुताबिक सोने का एक मंगल सूत्र, एक जोड़ी पायल, सोने की मांगबेदी, 12000 रुपये चोर ले गए। चोरों ने रामचन्दर सोनकर के घर में भी सामान समेटा। यहां से पाजेब, सोने की एक सीकड़, चांदी की दो माला, एक मांग टीका एक जोड़ी झुमका, पांच लच्छा चांदी का एवं 10 हजार नकद पर हाथ साफ किया है। जबकि अशोक कुमार पुत्र मुन्नर प्रधान के घर से सोने की सीकड़, एक जोड़ी सोने का झाला व एक हजार रुपये नकद चुरा कर ले भागे। गांव के ही पवन कुमार चौरसिया के घर सामान फेंककर भाग निकले। पीड़ितों की सूचना पर डायल 100 पुलिस के साथ-साथ नगर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पीड़ितों से चोरी के घटना की जानकारी ली। 
इस बाबत पूछे जाने पर थाना प्रभारी नगर राम अशीष यादव ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें