फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा दुकानों में चोरी

Sun, 12 Jun 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरी की घटना की जांच करने पहुंचे सीओ व फारंेसिक टीम। - फोटो : राजेश
विज्ञापन
हर्रैया। शुक्रवार की देर रात हर्रैया कसबे से सटे मुरादीपुर गांव को जाने वाली सड़क के किनारे स्थित सर्राफा की दो दूकानो सहित तीन का शटर तोड़ कर चोर 25 हजार नकदी समेत जेवर उठा ले गए। रात में ही कंट्रोल रूम को सूचना देने बावजूद पुलिस सुबह पहुंची।
विज्ञापन


कस्बे के अंजहिया बाजार निवासी महेन्द्र सोनी,  और श्रवण कुमार सड़क के किनारे बने मकान मे सर्राफा की व पिंटू गुप्ता ने किराने की दुकान खोल रखी है।शुक्रवार रात करीब नौ बजे सभी अपनी दूकानों मे ताला बंद कर घर चले गए। देर रात करीब चोरों ने महेन्द्र की दूकान को निशाना बनाया और यहां रखे लाकर को तोड़कर करीब आठ हजार नकदी, आधा किलो चांदी व पांच ग्राम सोने पर हाथ साफ कर दिया।

सके बाद पिंटू गुप्ता के किराना स्टोर का शटर लोहे के राड से उठाकर अंदर घुसे चोर दराज मे रखा पंद्रह हजार नकदी चुराने के बाद श्रवण कुमार की ज्वैलरी की दूकान की तरफ रूख किया। यहां चोर शटर तोडने में तो कामयाब रहे, मगर आवाज सुनकर दूसरी पटरी पर रहने वाली एक महिला जग गई और अनहोनी की आशंका मे परिजनों को आवाज लगाई।
विज्ञापन


लोगो के जगहट होने से चोर भाग निकले। लोगों ने अगल बगल दूकानो के शटर खुले देखे तो दुकानदारों को सूचना देने के बाद कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सुबह करीब छह बजे प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष तिवारी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर फोरेंसिक व डाग स्क्वाॅड की टीमे पहुंची और जांच पड़ताल मे जुट गई। सीओ कृष्ण मुरारी भी करीब आठ मौके पर पहुंचे और घटना के बारे मे लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें