ओड़वारा/बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के गिदही खुर्द पावर स्टेशन के बगल स्थित ऑटो के शोरूम में बृहस्पतिवार रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने 60 हजार नकद, एलसीडी टेलीविजन और सीसीटीवी का रिकॉर्डर यूनिट डीवीआर चुरा ले गए।कांटे मार्ग के किनारे स्थित ऑटो सेल्स पर बृहस्पतिवार शाम अपने निर्धारित समय पर बंद हुआ। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे प्रतिष्ठान के कर्मचारी देवेंद्र उपाध्याय टेंपो की डिलिवरी देने पहुंचे। टीन शेड उखड़ा हुआ और सामान बिखरा देख प्रोपराइटर को सूचित किया। पुलिस व मालिक के पहुंचने पर देखा गया तो दुकान की चार अलमारियों के ताले तोड़कर सामान तोड़फोड़ कर बिखरा दिया गया था। गतिविधि कैमरे में न रिकॉर्ड हो इसलिए कनेक्शन हटाने के साथ ही डीवीआर सिस्टम भी उठा ले गए। ताकि फुटेज भी न मिले। सूचना पाकर पहले पुरानी बस्ती पुलिस पहुंची। प्रोपराइटर अवधेश कुमार मिश्र ने कोतवाली को सूचित किया। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस छानबीन में जुटी है।