फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से युवक के 80 हजार रुपये गायब

Sun, 13 Nov 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
rupee
विज्ञापन
दुबौलिया थाना क्षेत्र के धरमूपुर निवासी मोहम्मद फैजान पुत्र  निजामुद्दीन रविवार को बैक में रकम जमा करने गए थे। लेकिन जमा करने के पहले ही रुपये गायब हो गए। फैैजान की  बहन की शादी 22 नवंबर को है। रविवार सुबह एसबीआई में अपने पिता निजामुद्दीन के खाते  में 80 हजार रुपये जमा करने गए थे। लाइन में बारी का इंतजार कर रहे थे कि जमा काउंटर के पास किसी ने पीछे से धक्का दे दिया। जिससे कैश काउंटर पर लगा  शीशा भी टूट गया। पुलिस को दी तहरीर में फैजान की मां   ने आरोप लगाया है कि बैंक कर्मचारी लड़के को खींच कर कमरे में ले गए। वहां पर मारा पीटा और रुपये गायब हो गए। शाखा प्रबंधक बीपी पांडेय ने बताया कि वह लाइन से आगे जाकर पैसा जमा कर रहा था। मारपीट की घटना नहीं हुई। एसओ ने बताया कि मामला  संज्ञान में है, सीसीटीवी फुटेज देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें