पैकोलिया में महिला के साथ हुई छिनैती होने पर थाने पहुची।
पैकोलिया थानाक्षेत्र के इटवा इंटर कालेज के पास बाइक से कहीं जा रहे दंपति को रोककर बदमाशों ने जेवर व नकदी छीन लिए। दिनदहाड़े करीब साढ़े तीन बजे हुई इस वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बाइक से आए बदमाश गोंडा की तरफ भागे। पुलिस मुकदमा दर्ज कर छानबीन कर रही है।
इसी थानाक्षेत्र के जीतीपुर निवासी सुग्रीव कुमार वर्मा अपनी पत्नी रोशनी को साथ लेकर अपनी सुजुकी बाइक यूपी 51एम- 1757 से मिरवापुर ससुराल जा रहे थे। इटवा स्कूल के आगे पहुंचने पर टीवीएस स्टार सवार तीन युवक पहुंचे और आगे जाकर रोक लिया। तहरीर के अनुसार वादी की पत्नी का मंगलसूत्र, दो अंगूठी और एक कान में पहना हुआ जेवर छीनकर बभनान की तरफ भाग निकले। पत्नी सहित सुग्रीव कुमार थाने पहुंचे और घटन का ब्योरा बताया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि छानबीन की जा रही है।