अमहट पुल से महिला ने कुआनो नदी छंलाग लगाने पर लोगो ने निकाला लगी लोगो की भीड़।
पारिवारिक कलह से आहत 25 वर्षीय शिक्षिका ने बुधवार दोपहर बाद कुआनों में छलांग लगा दी। धारा में बहते करीब पांच सौ मीटर दूर अमहट घाट पर पहुंच गई, जहां लोगों ने उसे सुरक्षित निकाल बाहर किया।
मुख्यालय पर तैनात सरकारी मुलाजिम पिता की निजी स्कूल में पढ़ाने वाली बेटी की बीते अप्रैल माह में शादी हुई। ससुराल में किसी बात को लेकर उसकी अनबन रहती थी। बुधवार को वह स्कूल से अचानक निकली और करीब चार किमी दूर कुआनो के नए पुल पर जा पहुंची। उसने पुल के ऊपर से छलांग लगा दी। युवती को पुल से कूदते किसी ने नहीं देखा लेकिन जब पूरब तरफ बहकर वह पुराने पुल के पास स्थित शिव मंदिर के सामने पहुंची तो आसपास मौजूद लोगों ने उसे देख लिया और उसे बाहर निकाला। इस बीच किसी ने एएसपी रोहित मिश्र को खबर कर दी। नतीजन कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने महिला को उसके परिवार वालों के सुपुर्द किया।