गांधीनगर से कंपनी बाग तक रात में सड़क बनी। दूसरे दिन सुबह उखड़ कर बिखर गईं गिट्िटयां।
- फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। शहर के अंदर से होते हुए अमहट से कांटे तक की सड़क के मरम्मत कार्य से शहरवासी परेशान हैं। सड़क बनते ही उसकी गिट्टियां उखड़ने लगी हैं। इसके चलते राहगीरों को चलना मुश्किल हो रहा है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि तारकोल का कम इस्तेमाल होने के कारण गिट्टियां कुछ ही घंटों में उखड़ने लगी हैं। गिट्टियां उखड़ कर दूसरी पटरी पर बिखर जा रही हैं। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है।
लगभग चार साल से बन रहे अमहट से कांटे मार्ग के मरम्मत कार्य शुरू होने से सबसे अधिक गांधीनगर के व्यापारी और यहां के रहने वाले खुश। क्षेत्र के कमल, राम बहादुर, राजेंद्र मोदी, बशर और कन्हैयालाल का कहना है कि रोडवेज तिराहे से लेकर एपीएन कालेज तक सड़क की मरम्मत तो डीक की गई, मगर एपीएन और कंपनीबाग तक की सड़क में मानो तारकोल का इस्तेमाल ही नहीं किया गया है। बताया कि सड़क बनते ही गिट्टियां उखड़ने लगी। इसके चलते लोगों के आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। इन लोगों ने विभाग और प्रशासन से सड़क की मरम्मत मानक के अनुसार करने की मांग की है।