फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में घुसी कार, तीन घायल

Sun, 05 Feb 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
छावनी थाना क्षेत्र के हाइवे पर खडी ट्रक मे घुसी कार।
विज्ञापन
घने कोहरे के चलते रविवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से भिड़ गई। चालक सवार तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पठकापुर फ्लाईओवर के पास पहले से खराब ट्रक सड़क के किनारे खड़ी थी। रविवार सुबह करीब सात बजे कोहरा घना हो गया। कार ट्रक के पास पहुंची तो दहशत में अनियंत्रित हो गई। जिससे पीछे से जोरदार टक्कर हो गई। कार में सवार संतकबीरनगर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी तहसील निवासी ज्ञान प्रकाश, अशरफ व अरशद उर्फ छोटू घायल हो गए। वे सभी लखनऊ से लौटकर अपने घर खलीलाबाद जा रहे थे। घायलों का कहना है कि कोहरे के कारण फोरलेन पर खडा ट्रक दिखाई नहीं दिया। आसपास के लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। बाद में एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय फैजाबाद भर्ती कराया गया। बीच सड़क पर ट्रक छोड़कर चालक व खलासी फरार हो गए। फोरलेन पर बिखरे मलबे और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटाया गया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें