फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सो रहे पहरुए, चोर खंगाल रहे घर

Sun, 28 Aug 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
जिले में पुलिस की सुस्ती देखकर चोर-उचक्कों का मन बढ़ गया है। ऐसा कोई दिन नहीं बीत रहा, जिस दिन कहीं न कहीं चोरी की वारदात सामने न आ रही हो। महीने भर के भीतर पचास से ज्यादा चोरी की घटनाएं पुलिसिया चौकसी की दशा बताने के लिए काफी हैं। चोर-बदमाशों का हौसला इतना बढ़ चुका है कि शहर में भी दिन दहाड़े घटनाएं अंजाम देते संकोच नहीं कर रहे। वहीं पुलिस अब तक किसी गिरोह की परछाई तक नहीं छू सकी। एसपी कृपाशंकर सिंह का कहना है कि हाल के कुछ महीनों में चोरों के कई गिरोह जेल भेजे गए। हाल में हो रही घटनाओं को रोकने के उपाय किए गए हैं। बीट गस्त सिस्टम का पुनर्गठन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मुंडेरवा थाना क्षेत्र के रामपुर रेवटी गांव के दो घर का दरवाजा तोड़ कर चोर सारे जेवर, कपड़े और नगदी लेकर चंपत हो गए। वहां के परमात्मा सिंह रोड के किनारे मकान बनवा कर रहते हैं। गर्मी के कारण छत पर सोये थे। परिवार के कुछ सदस्य बाहर लान में सोये थे। परमात्मा सिंह ने बताया कि शनिवार रात बगल का दरवाजा तोड़  कर चोर घर में घुसे। सोने की आठ चेन, छह हार, आठ अगूठी सहित आठ लाख  के जेवर और 80 हजार नगद ले गए। इसी गांव के हरिश्याम सिंह व उनकी पत्नी तीसरे मंजिल पर सोये थे। उनके घर में भी चोर पीछे पेड़ के सहारे छत पर होते हुए अंदर घुसे और आलमारी, ब्रीफकेस, दीवान बेड में रखे लगभग दो लाख के जेवरात, कपडे़ और चालीस हजार रुपये नकद उठा ले गए। सुबह जब लोग नीचे उतरे तो  देखा कि कमरे का समान बिखरा पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। 
 हर्रैया  थाने के कस्बा महराजगंज में शनिवार रात चोरो ने ताला तोड़कर मोबाइल की दुकान से लाखों का सामान चोरी कर लिया। सुबह पड़ोसियों ने घटना की सूचना दुकानदार को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। महराजगंज कस्बा निवासी अखतर हुसैन की हाईवे पर महराजगंज पुलिस चौकी के निकट  अकबरी वाच एंड मोबाइल के नाम से दुकान है। बीती रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर कीमती मोबाइल, घड़ी, रिचार्ज कूपन और 28 हजार नकदी  सहित लाखों का सामान चुरा लिया। कस्बे के लोग बताते हैं कि एक साल  पहले बगल के किराने की दुकान का भी ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी हो गया  था। जिसका खुलासा पुलिस अब तक नहीं कर पाई। एसओ रवींद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें