फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही घुसा घर में, पिटाई, गिरफ्तार

विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो 
विज्ञापन

बस्ती। 
मुंडेरवा थाने पर तैनात एक सिपाही एक घर में घुसकर दो लड़कियों के साथ छेड़खानी करने लगा। आहट पाकर छिपे सिपाही को पिता ने देख लिया। पिटाई के बाद उसे लेकर थाने के हवाले कर दिया। प्रभारी एसपी एनके सिंह और सीओ रुधौली चंद्रकेश सिंह घटनास्थल पर पहुंचे तो पीड़ित के घर से सिपाही की टोपी और बाइक की चाभी पाई गई। पिता की तहरीर पर आरोपी सिपाही संजय पासवान के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी, धमकी, पॉक्सो और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

मुंडेरवा क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने मकान के अगले हिस्से में चाय-नाश्ते की दुकान खोल रखी है। रविवार की सुबह करीब छह बजे वह अपनी पत्नी के साथ दुकान खोलने चले आए। दुकानदार के अनुसार सुबह करीब साढ़े छह बजे घर में उनकी सोलह और चौदह वर्षीय दो बेटियां पढ़ाई कर रहीं थीं। आरोप है कि इसी बीच थोड़ी दूरी पर किराए का मकान ले कर रह रहा सिपाही संजय पासवान उनके घर में घुस गया। लड़कियों के शोर मचाने पर धमकी देने लगा। इसी बीच घर से कुछ सामान लेने दुकान से पिता आए तो उन्हें देखकर सिपाही बेडरूम में तख्त के नीचे छिप गया। उन्होंने सिपाही को बाहर निकाला। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सिपाही की पिटाई कर उसे मुंडेरवा पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने सिपाही को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें