फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल वैन पलटी, 7 विद्यार्थी घायल

Sun, 28 Feb 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। कस्बे के हाजी मोहम्मद अमीन इंटर कॉलेज के छात्रों को ले जा रही वैन बभनान रोड पर घाटमपुर गांव के पास पलट गई। हादसे में वैन में सवार पांच छात्राओं सहित सात विद्यार्थियों को चोटें आईं। उन्हें सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार को लगभग साढ़े तीन बजे हाजी मोहम्म्द अमीन इंटर कॉलेज की वैन बच्चों को छोड़ने बभनान रोड पर जा रही थी। घाटमपुर गांव के सामने चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। परिणामस्वरूप वैन सड़क बनी पुलिया के ऊपर से होते हुए गड्ढे में पलट गई।

दुर्घटना में वैन में सवार पांच छात्राएं अंशिका (8) अमीना खातून (10), साक्षी (9), गरिमा (9) वर्ष और आकांक्षा (12) के अलावा 8 वर्षीय अभिनव और सात साल के अभिषेक को चोटें आईं। स्कूली वैन पलटने की खबर से परेशान अभिभावक सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन


बच्चों को सकुशल देख लोगों ने राहत की सांस ली। सीएचसी के अधीक्षक आरके सिंह ने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें