फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट ठीक करते समय मिस्त्री झुलसा

Fri, 27 May 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खंभे में उतरा करंट
विज्ञापन

विज्ञापन
महराजगंज। कप्तानगंज थाने के बुधईपुर गांव में फाल्ट ठीक करते समय अचानक बिजली आने की चपेट में लाइन ठीक कर रहे प्राइवेट लाइन मैन गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोगो ने उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। हालत गम्भीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज लखनउ के लिए रेफर कर दिया। 

कप्तानगंज थाने के कटरा बुर्जुग गांव के संतराम चौधरी 40 वर्ष पुत्र राम दुलारे कई सालों से हरदी विद्युत उपकेन्द्र पर प्राइवेट लाइन मैन के रूप में कार्य करता थे। परिवार के लोगों के मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह हरदी विद्युत उपकेन्द्र से लाइन ठीक करने के लिए उसके मोबाइल पर फोन आया। वह घर से सुबह 6 बजे ही निकल गया। पहले वह विद्युत उपकेंद्र हरदी गए और वहां से शट डाउन लेने के बाद वह 7 बजे कप्तानगंज थाने के बुधईपुर गांव के पास 11 हजार के पोल पर फाल्ट ठीक करने के लिए चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी वह फाल्ट ठीक कर ही रहा थे कि उसी बीच अचानक सप्लाई आ गई और वह तार की चपेट में आने से झुलसकर बेसुध होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने लाइन कटवाने के बाद घटना की सूचना संतराम चौधरी के परिवार के लोगों को दी। परिवार के लोगों ने पहले घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। लेकिन हालत गम्भीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। इस सम्बन्ध में जब हरदी विद्युत उपकेंद्र हरदी के जेई से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें