फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच हुई खुली बैठक

Tue, 14 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सल्टौवा के कोयताखोर गांव में राशन कार्ड की जांच को लेकर बैठक हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुदरहा। ऱाष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत पात्र गृहस्थी पात्रता चयन के लिए सोमवार को ग्राम पंचायत कोरमा में खुली बैठक हुई। सूची में कार्डधारकों के नाम गलत अंकित होने के चलते हंगामा और शोरशराबा रहा। वहीं बहादुरपुर ब्लॉक के कलवारी ग्राम पंचायत में 420 लोगों का नाम त्रुटि पूर्ण पाए गए।
विज्ञापन


कोरमा ग्राम प्रधान रेनू देवी, नोडल अफसर श्याम नारायण की अध्यक्षता में हुई बैठक में सचिव पुरुषोत्तम मिश्र एवं  लेखपाल रामजीत मौजूद रहे। बैठक में पात्र गृहस्थी के 282 व 30  अन्तोदय कार्डो में कई का नाम दोनों कार्डों के लिए मिला। अन्तोदय कार्डधारक के बेटे पात्र गृहस्थी से नाम काटे जाने से नोंकझोक करते रहे । वहीं बीपीएल से नाम कटने से खफा कुछ लोगों के घर में कई कई लाभार्थी  मिले। राम नरेश, हीरालाल, सतिराम, श्रीराम, संजय ओझा सहित 60 पात्र व्यक्तियों का कोई कार्ड ही नहीं है। गांव वालों को आशंका थी कि अब 10 साल बाद ही राशन कार्ड बनेगा इसी के चलते परेशान थे। 

खुली बैठक के दौरान शौचालय निर्माण की मांग भी उठती रहीझ्रक्त्रस्7 झ्रस्बैठक में धर्मेन्द्र पटेल, नरेन्द्र ओझा, मिथिलेश भारती, राम  रेखा, दिनेश ओझा, कल्लू, पप्पू , अज्ञाराम मौर्य, सिरपत ओझा आदि लोब रहे।
विज्ञापन


 बहादुरपुर ब्लॉक के कलवारी ग्राम पंचायत की बैठक में सात हजार की आबादी में महज 646 कार्ड ही बने। जबकि एक हजार कार्ड बनना था। उसमें भी 420  परिवार के मुखिया का नाम त्रुटिपूर्ण मिला। नाम की गलती को लेकर काफी देर तक हो हल्ला हुआ। बाद में ग्राम प्रधान संतोष सिंह ने आश्वासन दिया कि पात्र लोगों को इस योजना का लाभ जरूर दिया जाएगा। 
ऐसे पात्रों के नाम मांगे गए। गांव वालों ने एक हजार परिवारों का चयन पात्र गृहस्थी पात्रता के लिए सुझाया। इस दौरान सेक्रेटरी सुमन, लेखपाल हरेंद्र सिंह, रोजगार सेवक सुनील, जनार्दन सिंह, नंदलाल, सोनू सिंह, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, अशोक, निजामुद्दीन और जयंती प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें