फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद समाज ने निकाला जुलूस

Wed, 08 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद ने प्रदेश सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन। अमर उजाला - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद ने निषादों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए जुलूस निकाला। इटावा निवासी अखिलेश निषाद की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे थे। साथ सपा की सरकार को बर्खास्त करने भी आवाज उठा रहे थे। जिलाध्यक्ष अजय कुमार निषाद ने कहा कि निषाद समुदाय को सभी ने ठगने का कार्य किया है। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार चाहे तो निषादों की समस्याओं का एक मिनट में हल कर सकती है। 
विज्ञापन


मगर भाजपा का मकसद सिर्फ वोट लेना है, अधिकार देना नहीं है। इसी तरह सपा की सरकार 17 अति पिछड़े जातियों को एससी का आरक्षण देने के वादे से मुकर गई। कहा कि निषाद समाज इस धोखे का बदला आगामी विधानसभा चुनाव में अवश्य लेगी। इस मौके पर ज्ञान प्रकाश, छट्टी लाल, नेबू लाल, राम गोपाल, इंद्रदेव, बलिराम, राम महेश, राम सरन, बृज मोहन, रवीश चंद्र, मंगरू, लालचंद्र, सुरजीत, रामसागर, लाल बिहारी, रंजीत, पृथ्चीराज, झिनकान, रमेश, द्वारिका, सोहनलाल, मनोज, भीमसेन, अनिल, अशोक एवं पीतांबर निषाद सहित आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें