बस्ती। देवरिया में तैनात और संतकबीरनगर के जिला समाज कल्याण अधिकारी रहे दीनानाथ शुक्ला की संपत्तियों की जांच सतर्कता अधिष्ठान करेगी। कार्रवाई का आदेश राज्यपाल दे चुके हैं।
करीब एक महीने पहले संतकबीरनगर के तत्कालीन और वर्तमान में देवरिया में जिला समाज कल्याण अधिकारी के पद पर तैनात दीनानाथ शुक्ल के खिलाफ अनियमित रूप से अचल संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के मामले में राज्यपाल की ओर से अनुशासनिक कार्रवाई की मंजूरी दी जा चुकी है।
प्रमुख सचिव शासन मनोज सिंह ने निदेशक समाज कल्याण को त्वरित आरोप गठित करने का निर्देश दिया है। साथ ही जांच से संबंधित अभिलेखों को खुल जांच के लिए उत्तर-प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसकी जानकारी बस्ती और संतकबीरनगर के डीएम को भी दी गई।