फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में प्रधान प्रत्याशी का पुत्र गायब

Wed, 09 Dec 2015 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बस्ती। नगर थाना क्षेत्र के खजुरिया श्रीनेत से प्रधान प्रत्याशी का 24 वर्षीय पुत्र सोमवार की रात रहस्यमय हालात में गायब हो गया। मंगलवार को उसकी कार थन्हवारपुर गांव के पास सड़क के किनारे लावारिस हालत में मिली। उसकी स्टियरिंग की ओर वाला शीशा टूटा था और कार की डिक्की में चाबी लगी हुई थी।

उसके घर तक यह बात पहुंची तो परिवार वाले सकते में आ गए। पुलिस ने इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली है। नगर थाना क्षेत्र के खजुरिया श्रीनेत निवासी और ग्राम प्रधान प्रत्याशी रामबचन यादव के 24 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार यादव सोमवार की रात जनसंपर्क के बहाने कार से निकले थे।
विज्ञापन


जब वह मंगलवार की सुबह तक घर नहीं पहुंचे तो लोगों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। इसी बीच कुछ लोगों ने सुबह थन्हवरपुर के यादव पुरवा के पास सड़क किनारे अशोक की कार देखी। इसकी सूचना मोबाइल से उसके परिवार वालों को दी।

घर के लोग वहां पहुंचे। कार के आगे वाले हिस्से में स्टियरिंग की ओर का शीशा टूटा मिला। कार की चाबी पिछले हिस्से मेें डिक्की में लगी मिली। इस बीच पुलिस भी पहुंच गई। लोगों ने पास के गन्ने के खेत में अशोक की तलाश की मगर वह नहीं मिला। वहीं खेत के पास एक हॉकी स्टिक मिली है।

पिता रामबचन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई है। एएसपी वीरेंद्र कुमार यादव और सीओ कलवारी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसओ ओंकार सहाय ने कहा कि नगर थाना क्षेत्र में बुधवार को प्रधानी का चुनाव होना है। घटना को चुनाव में लाभ से जोड़कर देखा जा रहा है। बहरहाल! पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें