बस्ती। बकाया वसूलने के लिये बिजली विभाग ने बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी दफ्तर (बीएसए), नेशनल हाईवे और उसके डांक बंगले सहित 47 उपोक्ताओं की बत्ती गुल कर दी। इससे बाकी दफ्तरों पर कोई खास असर नहीं हुआ। मगर बीएसए दफ्तर में बिजली कटने का पूरा असर देखने को मिला।
जिले भर से अपने कामकाज के सिलसिले में पहुंचे तमाम लोगों काम बिजली के अभाव में नहीं हुये। बिजली के अभाव में कंप्यूटर, प्रिंटर आदि बंद होने की वजह से काम प्रभावित रहा। बीएसए संतोष सिंह ने बताया कि विभाग करीब तीन करोड़ रूपये बिजली विभाग का बकाया है। बिजली विभाग ने कुछ स्कूलों की भी बिजली काटी है। विभाग से पैसा मांगा गया है। बजट मिलते बिजली विभाग को दे दिया जायेगा। बताया कि उनके दफ्तर का केवल 20 हजार रूपये ही बिजली का बकाया है। इसी तरह बिजली विभाग ने पुरानी बस्ती, कटरा, गांधीनगर सहित अन्य स्थानों पर बकाए में लाइन काटने का अभियान चला, जिसमें 51 लाख रुपए के बकाए में 47 उपभोक्ताओं की लाइन काटी गई।
यह कार्रवाई एक लाख से अधिक के बकाएदारों के विरुद्घ की गई। बड़े बकाएदारों के विरुद्घ अचानक की गई कार्रवाई से लोंगो में खलबली मच गई है। यह अभियान 31 मार्च तक जारी रहेगा। मुख्य अभियंता सीपी गुप्त ने बताया कि बीएसए दफ्तर के अलावा नेशनल हाईवे और उसके डाक बंगले की लाइन काटी गई है। इस पर करीब 15 लाख रुपए का बकाया है। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के बकाए के उपभोक्ताओं को ओटीएस का लाभ लेने के लिए एक दिन अवशेष रह गया है। 31 मार्च के बाद बकाएदारों के विरुद्ध लाइन काटने का अभियान चलाया जाएगा।