फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर छापेमारी

Wed, 02 Dec 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सोमवार की देर रात सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और सदर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रहे कृष्ण चंद्र सिंह के मकान पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके पर बड़ी मात्रा में शराब, कपड़े, प्रधान पद के प्रत्याशी के पोस्टर आदि बरामद हुए।
विज्ञापन


इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, जिससे पुलिस की गाड़ी के शीशे टूट गए। इस मामले में पुलिस ने सपा नेता के परिवार के कुछ सदस्यों सहित 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नगर थाना क्षेत्र के महरीपुर निवासी सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र सिंह के छोटे भाई की पत्नी मीरा सिंह दुबखरा ग्राम पंचायत से प्रधान पद का चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन


सोमवार की रात किसी ने पुलिस को सूचना दी कि मतदाताओं को लुभाने एवं अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए उनमें कपडे़ एवं शराब बांटी जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल ने कृष्णचंद्र सिंह के मकान पर छापा मारा।

पुलिस फोर्स को मौके पर दो गाड़ियों में रखी 135 शीशी शराब, 235 पोस्टर और कपड़े मिले। इधर पुलिस ने सख्ती दिखाई, कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। रोडे़बाजी से नगर पुलिस की गाड़ी का शीशा टूट गया।
पुलिस ने मौके पर 25 लोगों को गिरफ्तार किया। इसमें सपा नेता के भाई, बेटे और भतीजे भी शामिल हैं।

पुलिस ने मौके पर दो लक्जरी गाड़ियों को पकड़ा। इनमें प्रधान पद की प्रत्याशी मीरा सिंह के नाम का 235 पोस्टर और 135 शीशी शराब और कपड़े बरामद हुआ था। इन दोनो गाड़ियों को पुलिस ने सीज कर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें