मुण्डेरवा थाना क्षेत्र कुर्थिया गांव मे बच्चे का शव मिलने पर मौके पर पहुचे एसपी कृपा शंकर सिंह।
मुंडेरवा थानाक्षेत्र के कुर्थिया से करीब 20 दिन पहले लापता हुए सूरज की बृहस्पतिवार को खेतों के बीच स्थित एक कुएं से लाश मिली। खबर मिलते ही पूूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोरे को कुएं बाहर निकलवाया। कपड़े से उसकी पहचान हुई। एसपी कृपाशंकर सिंह, एएसपी रोहित मिश्र, सीओ रुधौली पवन गौतम के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके का जायजा लिया लेकिन वहां से खास क्लू नहीं मिल सका। मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस बीच सूरज के परिवार वालों ने गांव के ही एक परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। एसपी ने बताया कि घटना से जुड़े हर पहलुओं की जांच की जा रही है।