फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

Wed, 13 Apr 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पंचायती  सफाई कर्मचारी ने जिला प्रशासन को सौपा ज्ञापन। - फोटो : रमेश मिश्र
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश पंचायती राज सफाई कर्मचारी संघ ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को 9 सूत्रीय मांगो को लेकर प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष राजकुमार के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुये संघ संरक्षक महेन्द्र चौहान और संयुक्त मंत्री जयराम यादव ने समस्याओं के निस्तारण की मांग की ।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में प्रदेश में सम्पन्न हो रही ग्राम पंचायत अधिकारी के भर्ती प्रक्रिया में सफाई कर्मियों को 50 प्रतिशत आरक्षण, सफाई कर्मियों को ग्राम प्रधान के नियंत्रण में रखने,  मासिक पे रोल पर ग्राम प्रधान का हस्ताक्षर न कराए जाने, पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू किए जाने, चतुर्थ श्रेणी सेवा नियमावली लागू किये जाने, सफाई कर्मियों के उपकरण की धनराशि सीधे उनके खाते में भेजे जाने, मकान किराया भत्ता समान रूप से किए जाने, जनसंख्या के आधार पर तैनाती, सफाई कर्मियों के अभिलेखों को पूर्ण किये जाने, अर्न्तजनपदीय एवं अर्न्त मण्डलीय स्थानान्तरण के लिए शासनादेश जारी किए जाने आदि की मांग शामिल है। जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपते समय   जिला मंत्री सुग्रीव भारती, रामसुरेश, कुदरत अली, जितेन्द्र पाठक, सन्तोष तिवारी, दिनेश श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें