फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे की फर्श पर सो रहे युवक को सांप ने डसा

विज्ञापन
redback spider and brown snake fight - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कप्तानगंज(बस्ती)। नकटीदेई (तिनिहवा) में कमरे की फर्श पर सो रहे 20 वर्षीय युवक को सांप ने डस लिया। इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। अनिल कुमार पुत्र भीमसेन बृहस्पतिवार रात छत पर परिवार के साथ सो रहे थे। रात करीब दो बजे बूंदाबांदी होने लगी। सभी लोग छत से नीचे आ गए।  अनिल भी नीचे आया और कमरे में फर्श पर चटाई पर सो गया। बगल में तख्त पर उसके मामा सो रहे थे। शुक्रवार भोर में करीब तीन बजे के बाद सांप ने उसके हाथ पर काट लिया। अनिल ने बगल में सो रहे मामा गज्जू प्रसाद को बताया। गहरी नींद में सो रहे मामा जब तक कुछ समझ पाते सांप ने दोबारा काट लिया जिसके बाद वह बेहोश हो गया। कुछ ही देर बाद उसे उठाकर बाहर ले आए और परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और सीएचसी कप्तानगंज ले गए। जहां हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में भी प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होता देखकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी बाद पहुंचे सांप पकड़ने वाले ने कमरे में डेहरी  के नीचे बैठे सांप को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें