फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल आए युवक की लाश मिली

Thu, 22 Sep 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
नाराज होकर मायके आई पत्नी को मनाने ससुराल आए युवक की गांव के सीवान में पेड़ से लटकती लाश मिली। जानकारी होते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


गोंडा जिले केे छपिया थानाक्षेत्र के मेहनिया निवासी राजू पुत्र भेली की शादी परशुरामपुर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी जगदेव प्रसाद की लड़की  अनीता से करीब शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई। मायकेे वालों का कहना है कि राजू नशा करता था। बात-बात पर वह पत्नी की पिटाई कर देता था। जब तक उसेे बर्दास्त हुआ तब तक सहती रही, लेकिन लगातार मारपीट होने पर अनीता अपने मायके चली आई। 

बुधवार को राजू भी अपनी ससुराल जगन्नाथपुर आ गया। पत्नी को ले जाने की बात पर उसकी साले मुकेश से कहासुनी होने लगी। आसपास के लोगों के बीच-बचाव करके मामला शांत कराया। इसके बाद सभी लोग खा-पीकर सो गए। बृहस्पतिवार को सुबह गांव के लोग तब हक्का-बक्का रह गए जब दक्षिण सीवान में स्थित जामुन के पेड़ से राजू का शव लटकते देखा। उसके गले में शर्ट का फंदा लगा हुआ था। ससुराल वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें