फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिला

Mon, 23 Jan 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
dead body
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती से पश्चिम खबासबारी गांव के पास ट्रैक पर 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ सुधीर कुमार सिंह के अनुसार लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। अभी तक दर्जन भर से अधिक अज्ञात शव ट्रैक पर मिल चुके हैं, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


सोमवार सुबह शव मिलने की सूचना पर जीआरपी व पुरानी  बस्ती पुलिस मौके पर पहुंच गई।  पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हुई होगी। इससे पहले दिसंबर महीने में तीन शव मिले थे जिनकी पहचान नहीं हो सकी। 15 जनवरी को रेल ट्रैक के निकट स्थित रुधौली गांव के पास भी एक शव मिल था, बाद में जिसकी पहचान कप्तानगंज थानाक्षेत्र के कटरा निवासी के रूप में की गई। उसके बैग से एक कागज मिला था। एसपी शैलेश कुमार पांडेय का कहना है कि ट्रेन से चलने वाला दूर दराज का भी हो सकता है। युवक के पहचान किए जाने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें