फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से 1.4 किलो गांजा मिलावटी शराब बरामद

Mon, 11 Apr 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बरामद सामान के साथ खड़ी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। सोनहा पुलिस ने रविवार की सुबह कार में छिपाकर ले जा जाए जा रहे गांजा और अपमिश्रित शराब बरामद की है। इसके साथ ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। उसके विरुद्घ आबकारी, एनडीपीएस और आईपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


एसआई बांकेलाल ने बताया कि शनिवार देर रात गश्त के दौरान सूचना मिली कि गोंडा जनपद की ओर से एक कार में अपमिश्रित शराब और गांजा लेकर एक युवक सोनहा भानपुर की ओर जाने वाला है। एसआई ने अपने सहयोगी सिपाही आशुतोष कौशिक और लालमन यादव के साथ थाना क्षेत्र के अड़वाघाट से सटे गांव खाजेपुर में गाड़ियों की निगरानी शुरू दी।

रविवार की सुबह पांच बजे उन्हें वह कार आती दिखाई दी, जिसके बारे में सूचना दी गई थी। कार नंबर यूपी 14 एएम 3186 को पुलिस ने रोककर जब तलाशी ली तो उसमें से बीस-बीस लीटर के दो गैलन में और पाउच में कुल 72 लीटर अपमिश्रित शराब और काले रंग  के बैग में छिपा कर रखा गया एक किलो चार सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गाड़ी, शराब और गांजा को कब्जे लेकर थाने आई। पकड़े गए अभियुक्त ने अपना नाम मुकेश कुमार पुत्र चैतू निवासी उड़गइया थाना छावनी जनपद बस्ती बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें