परशुरामपुर मे बी ए छात्रा सरोज की मौत पर सडक पर शव रखकर रोते विलखते परिजन।
थाना क्षेत्र के नंदनगर की रहने वाली बीए की छात्रा की मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई। रामफेर गुप्ता की बीस वर्षीया पुत्री सरोज गोंडा के सराय हर्रा में स्थित एक निजी महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। प्रतिदिन की भांति सरोज पढ़ाई करके घर वापस लौट रही थी। सिकंदरपुर बाजार में विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। छात्रा साइकिल लेकर गिर पड़ी ,सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई।
परिवार के लोग उसका शव परशुरामपुर कटरा मार्ग पर रख कर रोने बिलखने लगे। आक्रोश में थोड़ी देर मार्ग को अवरुद्ध भी किया गया लेकिन बाद में कुछ क्षेत्रीय लोगों के समझाने बुझाने पर परिजन सड़क से हट गए। पिता रामफेर ने पुलिस को तहरीर दी है। उधर ट्रक सहित फरार चालक को गोंडा जनपद के नबाबगंज के थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।